Amar Jha
  • Home
  • About
    • Vision & Mission
    • Biography
  • Updates
  • Gallery
  • Contact

अमर झा -अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ जी की जयंती पर शत शत नमन

"कस ली है कमर अब तो, कुछ करके दिखाएंगे, 

आज़ाद ही हो लेंगे, या सर ही कटा देंगे..!!"

देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों में अशफाक़ उल्ला खान का नाम बेहद गर्व से लिया जाता है। एक ऐसा युवा क्रांतिकारी जिसने काकोरी कांड में अहम भूमिका निभाई और अंग्रेजी सरकार को नाकों चने चबवा दिए थे। केवल 26 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे देने वाले इस वीर शहीद का जन्म 22 अक्टूबर 1900 में उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के शहीदगढ़ में हुआ था। उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे और अशफाक़ चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार सरकारी नौकरी से जुड़ा था लेकिन शहीद अशफाक़ के मन में अपने वतन के लिए अद्भुत प्रेम था। 

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दू-मुस्लिम एकत्व का बेजोड़ उदाहरण अशफाक़ उल्ला खान एक क्रांतिकारी होने के साथ साथ शायरी भी किया करते थे, देशप्रेम से लबरेज उनकी कलम युवाओं में जोश और जुनून भरने का जज़्बा रखती है। उन्होंने काकोरी कांड में अहम भूमिका निभाते हुए सरकारी खजाना लूट लिया था, जिसके बाद ब्रिटिश शासन ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाकर उन्हें 19 दिसम्बर, 1927 को फैजाबाद जेल में फांसी पर लटका दिया था। उनकी स्मृति में वहां आज अमर शहीद अशफाक़ उल्ला खान द्वार भी बना हुआ है।

जंग-ए-आजादी के इस महानायक से वास्तव में आज के युवाओं को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, आज जहां अपने ही देश में अपने ही देशवासी धर्म-संप्रदाय के नाम पर एक दूसरे का गला काटने को तैयार हैं और सरकारें इसका लाभ वोट बैंक के लिए ले रही हैं। वहीं अशफाक़ उल्ला खान भारत माता के एक ऐसे सच्चे सिपाही थे, जिन्हें गिरफ़्तारी के बाद अंग्रेजी सरकार ने अन्य क्रांतिकारियों के खिलाफ सरकारी गवाह बनाने की हर कोशिश की, यहां तक कि उन्हें कहा गया कि देश की आजादी के बाद भी हिंदुओं का राज होगा और मुस्लिमों को कुछ नहीं मिलेगा, तो भी वीर अशफाक़ ने एक ही बात कही कि, 

"अंग्रेजी हुकूमत हिन्दू−मुसलमानों में फूट डालकर आजादी की लड़ाई को नहीं दबा सकती। हिन्दुस्तान में क्रांति की ज्वाला भड़क चुकी है, जो अब अंग्रेजी साम्राज्य को जलाकर राख कर देगी। अपने दोस्तों के खिलाफ मैं सरकारी गवाह कभी नहीं बनूंगा।"

     

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

अमर झा -रानी दुर्गावती जी की जयंती   पर शत शत नमन

अमर झा -रानी दुर्गावती जी की जयंती पर शत शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

अमर झा - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात

अमर झा - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात

भाजपा के झारखण्ड प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमर झा ने शुक्रवार को सिंदरी में हर्ल उद्घाटन एवं विशाल जनसभा के लिए पधारे मा प्रधानम...

अमर झा - देश में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से की भेंट

अमर झा - देश में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से की भेंट

आज भाजपा के झारखण्ड प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमर झा ने भारत के गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी के साथ स्नेहशील भेंट की और झार...

अमर झा - झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में की शिरकत, झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी का मिला आशीष

अमर झा - झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में की शिरकत, झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी का मिला आशीष

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई झारखंड भाजपा की अहम बैठक में आज प्रदेश के सभी ज़िलों के ज़िला अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी एवं ...

अमर झा - भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

अमर झा - भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया, प्रवक्ता एवं आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अति...

अमर झा - झारखंड विधानसभा चुनाव प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष जी के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठक

अमर झा - झारखंड विधानसभा चुनाव प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष जी के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठक

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री बी एल संतोष जी ने चुनाव प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए पार्...

अमर झा - झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की संगठनात्मक बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

अमर झा - झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की संगठनात्मक बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

धनबाद जिले में आज भाजपा कार्यालय में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के द्वितीय चरण की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस ब...

अमर झा - भाजपा कार्यालय रांची में कार्यकर्ताओं के साथ सुना "मन की बात" कार्यक्रम

अमर झा - भाजपा कार्यालय रांची में कार्यकर्ताओं के साथ सुना "मन की बात" कार्यक्रम

आज भाजपा के झारखंड प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अमर झा ने भाजपा कार्यालय रॉंची में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र म...

अमर झा - सांसद दुलू महतो की एफसीआईएल और हर्ल प्रबंधन से वार्ता, सिंदरी में समस्याओं के समाधान के लिए उठाए ठोस कदम

अमर झा - सांसद दुलू महतो की एफसीआईएल और हर्ल प्रबंधन से वार्ता, सिंदरी में समस्याओं के समाधान के लिए उठाए ठोस कदम

सांसद दुलू महतो ने सोमवार को एफसीआईएल सिंदरी यूनिट और हर्ल सिंदरी प्रबंधन से मिलकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण ...

अमर झा - भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दूबे जी से आत्मीय मुलाकात

अमर झा - भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दूबे जी से आत्मीय मुलाकात

भाजपा झारखंड प्रदेश आईटी सेल के प्रदेश संयोजक श्री अमर झा ने हाल ही में भारत सरकार के कोयला और खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दूबे जी से ...

अमर झा - धनबाद भाजपा कार्यालय में श्री पवन साहू का सिन्दरी विधानसभा प्रभारी के रूप में स्वागत

अमर झा - धनबाद भाजपा कार्यालय में श्री पवन साहू का सिन्दरी विधानसभा प्रभारी के रूप में स्वागत

आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश आईटी सेल के संयोजक अमर झा ने धनबाद स्थित भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के अध्...

अमर झा - "चलो रांची"..भाजपा ने गोविंदपुर में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली की तैयारी में जुटी

अमर झा - "चलो रांची"..भाजपा ने गोविंदपुर में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली की तैयारी में जुटी

भाजपा धनबाद ग्रामीण ज़िला ने 23 अगस्त को रॉंची में होने वाली युवा आक्रोश रैली के संदर्भ में आज गोविंदपुर में एक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में...

अमर झा - 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव के साथ तिरंगे को किया गया नमन

अमर झा - 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव के साथ तिरंगे को किया गया नमन

भाजपा झारखंड प्रदेश आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अमर झा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिन्दरी, रोडाबांध, कान्ड्रा, धनबाद में झंडोत्त...

अधिक जानें

अमर झा के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

झारखंड में जनसेवा के लिए लगातार कार्य कर रहे अमर झा अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें।

© amarjha.com Terms  Privacy